बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने के साथ स्वतंत्रदेव सिंह चर्चा में

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को प्रदेश पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया। हालांकि नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्रदेव पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर प्रदेश अध्यक्ष काम करते रहेंगे। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफा देते ही अगले प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। इस खबर को गुरुवार के तकरीबन सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा।
स्वतंत्र देव को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया। वह फिलहाल प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार शाम हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी स्वतंत्रदेव शामिल हुए। अखबारों ने लिखा कि यदि शुक्रवार तक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई तो 29 से 31 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर में भी स्वतंत्रदेव बतौर प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here