टैक्स लायर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह, खालिद मियां अध्यक्ष

0

लखनऊ। टैक्स लायर्स एसोसिएशन लखनऊ के सत्र 2022-23 की कार्यकारिणी का चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। मो. खालिद मियां ने अध्यक्ष के रूप में शपथग्रहण किया।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार लाल, उपाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, महासचिव महेश राम सक्सेना, संयुक्त सचिव स्वप्निल रस्तोगी, वित्त सचिव सैय्यद हसन असलम, पुस्तकालय सचिव रोहित खन्ना, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मो. आमिर , सोमेन्द्र किशोर, सदस्य कार्यकारिणी योगेन्द्र कुमार मिश्रा और मनीष कश्यप ने शपथ ली।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन बार काउन्सिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश जानकी शरण पाण्डेय थे। उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आत्माराम गुप्ता ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जानकी शरण पाण्डेय का स्वागत किया गया I समारोह में जयराम श्रीवास्तव, विजय बहादुर श्रीवास्तव, महेश राम सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के आशीष कुमार त्रिपाठी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here