एनआरपी डेस्क।
लखनऊ। अंसल एपीआई के खिलाफ एलडीए ने तो तहरीर दे दी लेकिन नगर निगम चुप्पी साधे बैठा है। कुछ समय पहले हुई जांच में 66 हेक्टेयर जमीन का लेखा जोखा गायब मिला। इसमें लुलु मॉल के पास स्थित गाटा संख्या 618 और 632 के बड़े रकबे भी शामिल हैं। इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी में करीब 30 तालाबों और झीलों पर भी प्लॉटिंग हुई है। एक अधिकारी के अनुसार नोटिसों का कोई संतोषजनक जवाब अंसल की ओर से नहीं आया। कमिश्नर रोशन जैकब ने कुछ माह पूर्व अंसल को दी गई जमीनों का लेखा जोखा मांगा था। इसी क्रम में पिछले वर्ष जुलाई से अक्टूबर के बीच में + सर्वेक्षण किया गया। इसमें प्रशासन के अलावा नगर निगम के अधिकारियों शामिल रहे।