यूपी में 12 आईएएस तबादले, कई डीएम आयुक्त बदले

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर एक्सप्रेस चली। कुल 12 आईएएस इधर उधर हुए। वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त प्रयागराज बने। संजय गोयल मंडलायुक्त झांसी बने, पहले ये प्रयागराज के आयुक्त थे।
इसी तरह एस राज लिंगम डीएम वाराणसी बने। रविंद्र कुमार डीएम कुशीनगर बने। अपूर्वा दुबे डीएम उन्नाव बनीं। राजेंद्र कुमार आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बने। संजय कुमार प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी बने। बलरामपुर की जिलाधिकारी रहीं श्रुति अब फतेहपुर की जिलाधिकारी होंगी। महेंद्र कुमार जिलाधिकारी बलरामपुर होंगे, पहले ये कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी थे। जबकि सुधीर कुमार अंबेडकर नगर से मुख्य विकास अधिकारी बना कर कानपुर नगर भेजे गए हैं। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र बनाए गए हैं। सुधा वर्मा संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाई गई हैं। हिमांशु नागपाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here