सहालग खत्म, सोना पहुंचा 91 हजार प्रति 10 ग्राम : दैनिक जागरण

0
एनआरपी डेस्क।
 
लखनऊ। न सहालग है और न ही कोई ऐसा त्योहार इसके बाद भी सोने के दामों में उछाल जारी है। एक जनवरी से 15 मार्च के सफर में सोने में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सफर तय किया है। शनिवार को सोना राजधानी की बाजारों में 91 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। चांदी भी सोने से कदमताल मिलाए हुए है व रुकने का नाम नहीं ले रही है। 15 मार्च को चांदी के दाम 1,03,600 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि सोने के दाम और चढ़ेंगे। हालांकि बीच में एक बार थोड़ा सोने की चाल डगमगा भी सकती है, लेकिन पड़ाव एक लाख के आसपास दिसंबर 2025 अंत में रुकने का अनुमान लगाया जा रहा है। चौक सराफा व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदिश जैन कहते हैं कि यूक्रेन, रूस, अमेरिका के बीच तनातनी। बाजार में शेयर बाजार की खराब होती स्थिति के कारण लोगों का विश्वास सोने की तरफ फिर बढ़ा है। इसलिए खरीद सोने की ज्यादा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here