रफ़्तार का क़हर, उजाड़ रहीं ज़िंदगियाँ : हिंदुस्तान

0
एनआरपी डेस्क। 
 
लखनऊ। यूपी में सड़क हादसों से होने वाली मौतों पर परिवहन विभाग के आंकड़ों से फिर भयावह स्थिति सामने आई है। आकड़ों से साफ हुआ है कि तेज रफ्तार से होने वाले हादसों में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में जहां यह आंकड़ा 40% था वहीं वर्ष 2023 व 2024 में मौतों का यह ग्राफ 49% तक पहुंच गया। वर्ष 2022 में तेज रफ्तार वाहन चलाने में 9038 लोगों की जिन्दगी खत्म हो गई जबकि वर्ष 2023 में 11589 और वर्ष 2024 में मौतों की यह संख्या 11817 रही।
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से औसतन 8% लोगों की मौत हो जाती है। इसी तरह नशे में गाड़ी चलाते समय होने वाले हादसों में 10% लोग जिन्दगी से हाथ धो बैठते हैं। वहीं गलत दिशा में फर्राटा भरने से भी हादसे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2022 में गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर 12% लोगों की मौत हुई। वहीं वर्ष 2024 में 14% लोगों की जान गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here