X पर योगी आदित्यनाथ का जलवा कायम, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर

0

एनआरपी डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म साइट एक्स (ट्विट्टर) ने पिछले 30 दिनों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्तियों, संगठनों और फाउंडेशनों की अपनी व्यापक सूची में योगी का नाम भी शामिल है। इस खबर को सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिला। चैनलों और अखबारों ने भी इस खबर को जगह दी।

योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। जिनके इस महीने की अवधि के दौरान 6.32 लाख फॉलोअर बढे़ हैं। इसी दौरान 2,67,419 लोगों ने योगी को एक्स पर फॉलो करना शुरू किया है जिससे वह अपने राजनीतिक समकालीन नेताओं से काफी आगे पहुंच गए हैं।

विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया पर दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रमुख विपक्षी नेता राहुल गांधी को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है जो तीसरे स्थान पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो यह प्रभावशाली उपलब्धि योगी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

एक्स पर लगभग 26 मिलियन (25,981,782) के विशाल फॉलोअर्स के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी लोकप्रिय हुए हैं। भारतीय राजनेताओं, संस्थानों और शख्सियतों के व्यापक संदर्भ में योगी का दबदबा कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here