उत्तर से लेकर दक्षिण तक योगी और रजनीकांत की मुलाकात की धूम

0

एनआरपी डेस्क
लखनऊ। दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार की शाम को लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के चरण छुए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। कहा गया कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है। यह खबर दक्षिण के अखबारों और चैनलों में जबरदस्त तरीके से चली। राष्ट्रीय चैनलों की भी हेडलाइन बनी हुई है।

इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here