ई विधान से योगी – महाना का न्यूज़ ग्राफ चढ़ा, मीडिया – विपक्ष ने तारीफ की

0

नितिन श्रीवास्तव
लखनऊ। यूपी विधानसभा की कार्यवाही अब पेपरलेस हो गई है़। गुरुवार को विधानसभा में ई-विधान का लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही विधानभवन की गैलरी के सुंदरीकरण के कामों का भी लोकार्पण हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय ई-विधान प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ई विधान से काम औऱ आसान होगा। जरुरतमंदो को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस खबर को अखबारों ने अपने हेडलाइंस में जगह दी। चैनलों ने भी इसे प्रमुखता से दिखाया। विपक्ष भी योगी सरकार की तारीफ को मजबूर हो गया।
योगी ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा। हम स्वस्थ्य चर्चा के लिए तैयार है। योजना में अखिलेश सकारात्मक साथ दे रहे है। यूपी में 5 साल में अहम विकास हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब अब मोटा बैग लेकर आने की जरुरत नहीं है। सवाल और जवाब अब टैबलेट पर दिखेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंप्यूटर ज्ञान पर अक्सर ही चुटकी लेने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान भवन में ई-विधान की व्यवस्था देकर मुक्त कंठ से योगी आदित्यनाथ सरकार और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की प्रशंसा की।
विधान भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सीएम योगी आदित्यनाथ तथा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में नेता नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा को देखकर उन्हें तो लगा कि जैसे यह कोई आईटी सेंटर हो। इसके लिए उन्होंने विधानसभा स्पीकर सतीश महाना और योगी आदित्यनाथ सरकार को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here