आपने नही सुना होगा ऐसा रिटर्न गिफ्ट, ब्रजेश पाठक ने जन्मदिन पर दिया

0

आदेश शुक्ला
बरेली। आपसे अगर पूछा जाए कि गिफ्ट में क्या चाहिए तो आप पांच सौ रुपए के बुके से लेकर लाखों करोड़ों की चीजें गिना देंगे लेकिन आपने कभी कल्पना की है अस्पताल के बाहर तीन दिन से पड़े बीमार बुजुर्ग की क्या तमन्ना होगी… सिर्फ यही कि कोई उसे अस्पताल में किसी तरह से भर्ती करा दे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आज जन्मदिन था लेकिन जन्मदिन पर भी ब्रजेश पाठक अपने मिशन सरकारी अस्पताल में जुटे रहे। उन्होंने आज बरेली जिला अस्पताल पर छापा मारा। वहां वह देखकर दंग रह गए कि एक बीमार बुजुर्ग पिछले तीन दिन से अस्पताल के बाहर पड़ा हुआ है। उसे भर्ती नही किया जा रहा है। वजह यह थी कि मरीज़ के पास आधार कार्ड नहीं था। मरीज की हालत देख ब्रजेश पाठक भावुक हो गए।उन्होंने खुद उस मरीज़ से हालचाल लिया, स्ट्रेचर मंगवा कर मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। इस मरीज़ के लिए डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर तीन दिनों से इलाज को तड़प रहे व्यक्ति के लिए इससे बड़ा रिटर्न गिफ्ट क्या हो सकता है।

अस्पताल की अव्यवस्था देख पाठक काफी खफा नज़र आए। जिम्मेदार अफसरों और डॉक्टरों की जमकर क्लास ली। सोशल मीडिया पर उनके इस एक्शन की बहुत तारीफ हो रही है। आमतौर पर सौम्य रहने वाले ब्रजेश पाठक बरेली जिले के अफसरों से नाखुश नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन पर बधाईयों के साथ साथ इस खबर की चर्चा भी ही रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here