एनआरपी डेस्क।
लखनऊ। महिलाओं का सफर सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रणाली विकसित करने जा रही है। यूपी 112 के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से महिला यात्रा आपातकालीन सुरक्षा प्रणाली खरीदेगा। इसे यूपी 112 के सिस्टम से एकीकृत किया जाएगा। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने के दौरान महिलाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले वाहनों को तत्काल ट्रैक किया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस अहम परियोजना को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा प्रणाली को यूपी 112 से एकीकृत किए जाने पर इसका औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। वही इस संरक्षण प्रणाली की सुविधा लेने के लिए महिलाओं को अपने स्मार्टफोन में एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इस पर लॉग – इन करने के बाद एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही वह फोन सुरक्षा प्रणाली से जुड़ जाएगा। इसके बाद महिला अपने गंतव्य की जानकारी अप में फीड कर यात्रा को सुरक्षित बन सकेगी।



