HIT **** (News Rating Point) 30.07.2016
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में राजनीतिक प्रभाव रखने वाली राष्ट्रीय ओलमा कौन्सिल ने अनिल सिंह को अपनी प्रान्तीय इकाई का अध्यक्ष बनाया. कौन्सिल की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तथा नई ऊर्जा भरने के लिए प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अनिल सिंह को प्रदेश की कमान सौंपी गयी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ओलमा कौन्सिल ने अपने गठन के पहले दिन ही ये नारा दिया था कि एकता का राज चलेगा – मुस्लिम हिन्दू साथ चलेगा और सिंह की प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति उस नारे की हकीकत को साबित करती है.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)