इस्माइलगंज में नगर निगम का भ्रष्टाचार, एनबीटी की खबर

0

एनआरपी डेस्क
लखनऊ। नवभारत टाइम्स ने लखनऊ नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार की एक खबर को प्रमुखता से छापा है। नगर निगम ने इस्माइलगंज द्वितीय वॉर्ड में ऐसे छह रास्तों पर भी इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का टेंडर निकाल दिया है, जहां एक महीने पहले काम पूरा हुआ है। टेंडर के मुताबिक, इन छह रास्तों पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण करवाया जाना है। निर्माण को कुल रकम करीब 33 लाख तय की श्री गई हैं। ऐसे में टेडर से पहले इंटरलॉकिंग और नाली तैयार होने से नगर निगम में बड़े भ्रष्टाचार की सुगबुगाहट है। वहीं, इस बारे में नगर निगम के चीफ इंजीनियर (सिविल) का कहना है कि मामले की जांच करवाने के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। नगर निगम की ओर से 31 दिसंबर को निकाले गए टेंडर में आवेदन की आखिरी तारीख 13 जनवरी तय की गई है। इसके बाद 15 जनवरी को टेंडर खोला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here