बिहार चुनाव में भी ‘दिल्ली दांव चलेगी सपा : दैनिक जागरण

0
एनआरपी डेस्क।
 
लखनऊ। प्रदेश की सत्ता वापस पाने के ‘मुद्दों’ की बिसात बिछा रही समाजवादी पार्टी अन्य राज्यों में परोक्ष गठबंधन का ताना-बाना भी बुन रही है। ऐसा गठबंधन, जिससे उत्तर प्रदेश में भले ही सीधा फायदा न दिखता हो, परंतु राजनीतिक बढ़त का एक संकेत जरूर साफ होगा और साथ में आईएनडीआईए में गैर कांग्रेसी दलों के समर्थन की डोर भी मजबूत होगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर सपा ने इसी रणनीति पर कदम आगे बढ़ाया था, अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी इसी ‘दिल्ली दांव’ को चला जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का समर्थन करेंगे। यह दूसरी बार है जब सपा ने कांग्रेस से इतर गठबंधन के सहयोगियों को ‘तवज्जो’ दी है, वह भी तब, जब कांग्रेस बिहार में भी दिल्ली की तरह अकेले दम मैदान में उतरने पर मंथन में जुटी है। ऐसे में सपा और कांग्रेस में दूरी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।  बीते लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस साथ-साथ मैदान में थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका दिया था। हालांकि इसके बाद हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और उप्र में हुए उपचुनावों में सपा-कांग्रेस का साथ मजबूत नजर नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here