एनआरपी डेस्क
लखनऊ। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में रूसी, थाई, नाइजीरियन महिला ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रही है। गृह विभाग ने सभी ड्रग्स तस्करों की गतिविधियों का केंद्र बने कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों को चिन्हित किया है।
शासन ने अफसरों को यहां के होटल रिसार्ट और और फार्म हाउसों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे गिरोह पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हाल के दिनों में रूसी, थाई, नाइजीरियन महिलाओं के जरिए ड्रग्स की बड़ी तस्करी के कई खुलासे हुए हैं। गिरोह ने लखनऊ को केन्द्र बना लिया है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय, आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने एक साथ तीन दिन पहले बैठक कर रणनीति तैयार की है।
विदेशी महिलाओं की जानकारी नहीं दे रहे होटलः शासन सूत्रों के मुताबिक, सरकार नशे और इसकी तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत होटलों, फार्म हाउस की निगरानी निगरानी। होगी। जांच में आया है कि विदेशी महिलाओं के रुकने की व्यवस्था साठगांठ वाले होटलों, फार्म हाउस में हो रही है। यहां से होटल संचालक, मैनेजर उनके दे रहे हैं।



