Vinay Katiyar BJP

0

FLOP ** (News Rating Point) January 2017
(Published on 01.02.2017)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद विनय कटियार ने इस महीने प्रियंका गांधी पर एक बेतुकी टिप्पणी करने की वजह से विवादों में रहे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रियंका का नाम शामिल है . इस पर जब उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यह कह दिया कि उनके आने से क्या फर्क पड़ेगा. उनसे सुंदर भी कई महिलाएं हैं. जो स्टार प्रचाकर हैं, कई अभिनेत्री हैं, कलाकार हैं. विनय कटियार की टिप्पणी के बाद करारा जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि विनय का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है. देश की आधी आबादी के बारे में उनकी और उनकी पार्टी की सोच इससे उजागर हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की महिलाओं उनकी योग्यता और प्रतिभा पर किस तरह की सोच रखती है, यह बात सबके सामने आ गयी है.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here