Ashok Dogra BJP Rajasthan Bundi

0

FLOP  *** (News Rating Point) 30.01.2016
राजस्थान में बूंदी से भाजपा विधायक अशोक डोगरा एक सरकारी अधिकारी को धमकाने के मामले में इस सप्ताह चर्चा में रहे. विधायक अशोक डोगरा ने अपने वोटरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने के मामले में क्षेत्र के एक सहायक अभियंता गोपाल कृष्ण के साथ फोन पर न सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि ऑफिस में कपड़े फड़वा देने तक की धमकी दे डाली. विधायक के धमकाए जाने के बाद अफसर ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई. यह मामला भाजपा के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा. भाजपा ने जहां अपने विधायक की इस हरकत पर गंभीरता बरतने की बात कही, वहीं कांग्रेस को विरोधी पार्टी को घेरने का मौक़ा मिल गया. इस मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=zSzD3hU2r2Y” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=wcrBlOPxAz0″ width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=ArMQgxz5NvE” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=bPbHDbtzDzQ” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here