HIT *** (News Rating Point) 05.11.2016
चार बार विधायक और बसपा सरकार में मंत्री रहे महोबा के बादशाह सिंह भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व सांसद प्रमोद तिवारी ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक फजले मसूद के सामने शुक्रवार को पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि बादशाह सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पूरे बुंदेलखंड की जनता में एक संदेश गया है, वहीं वारिस अली के आने से बहराइच में कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिली है. प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति के चेयरमैन एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बादशाह सिंह संघर्षशील व्यक्ति हैं.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)