लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बड़ा हमला बोला। ट्विटर का लिखा कि
ये है शर्मनाक योगी सरकार ,
वसूलीबाज भाजपा सरकार👇
बदायूं में पुलिस ने महिला से पैसे वसूले और हमीरपुर में पुलिसवाले ने महिला की पिटाई की जिससे महिला के गुप्तांगों में चोट आई ,
देखिए जरा !
ये यूपी में योगीराज में बेलगाम और अत्याचारी पुलिस के हालात ,यही है शर्मनाक योगीराज ?
ये है शर्मनाक योगी सरकार ,
वसूलीबाज भाजपा सरकार👇बदायूं में पुलिस ने महिला से पैसे वसूले और हमीरपुर में पुलिसवाले ने महिला की पिटाई की जिससे महिला के गुप्तांगों में चोट आई ,
देखिए जरा !
ये यूपी में योगीराज में बेलगाम और अत्याचारी पुलिस के हालात ,यही है शर्मनाक योगीराज ? pic.twitter.com/DqyAhWZZWY— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) July 31, 2022
ये ट्वीट समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल से ट्वीट हुआ, जिसे अखिलेश यादव ने रिट्वीट किया। इसके अलावा कुछ और ट्वीट कर आखिर यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला।
बुलडोज़र के विरूद्ध जनता ने मुट्ठियाँ बांध ली हैं क्योंकि बुलडोज़र की आड़ में धमकी देकर जो वसूली का दबा-छिपा खेल चल रहा था अब वो खुलेआम लोगों के मकान-दुकान तक पहुँच गया है।
सत्ता के दंभ में डूबकर जन-उत्पीड़न कर रही भाजपा ये याद रखे:’जनता की ताक़त से बड़ा कोई बुलडोज़र नहीं होता!’ pic.twitter.com/QHELGe395W
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 31, 2022
आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूँजीपतियों के यहाँ श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं।
भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है। pic.twitter.com/azkSin0UMD— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 31, 2022
उन्होंने भर्ती में सॉल्वर घोटाले पर भी ट्वीट किया था। लिखा था – आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूँजीपतियों के यहाँ श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं।
भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है। सरकार को यह ट्वीट ही सबसे ज्यादा खला और सरकार की तरफ ब्रजेश पाठक ने इस पर पलटवार किया।



