विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे से : हिंदुस्तान

0
एनआरपी डेस्क।
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मंगलवार से शुरू होने वाले बजट सत्र में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तमाम मोर्चे पर खासे हंगामे के आसार हैं। सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे दोनों सदनों के सदस्यों के समक्ष राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। इसमें वह राज्य सरकार की उपलब्धियों व नीतियों की चर्चा करेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार 20 फरवरी को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। यह योगी सरकार का 9 वां बजट होगा।

विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा, महाकुम्भ हादसे, जातीय जनगणना, मिल्कीपुर उपचुनाव, संभल हिंसा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी सपा सदस्य विरोध जताएंगे जबकि सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी व उसके सहयोगी दलों के सदस्यों ने भी सपा के आरोपों का जवाब देने के लिए मुद्दे तलाश लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here