Balwant Singh Ramoowalia, Zahid Hasan Waseem Barelvi, madhukar jetley

0

(News Rating Point) 29.04.2016
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 6 रिक्त स्थानों पर नये सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भेजी गयी 4 व्यक्तियों की सूची में से बलवंत सिंह रामूवालिया,  जाहिद हसन ‘वसीम बरेलवी‘ और मधुकर जेटली के नाम पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा नाम निर्देशन हेतु प्रेषित सूची में राजपाल कश्यप के संबंध में कुछ बिन्दुओं पर जानकारी मांगते हुए उन्हें एक पत्र भी भेजा है। राज्यपाल के अनुमोदन हेतु आज शाम पत्रावली राजभवन को प्राप्त हुई थी। इससे पूर्व राज्यपाल ने गत वर्ष 2 जुलाई, 2015 को राज्य सरकार द्वारा विधान परिषद में नाम निर्देशन हेतु अग्रसारित की गयी सूची में से  श्रीराम सिंह यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाह, रामवृक्ष सिंह यादव तथा जितेन्द्र यादव के नाम पर अपनी सहमति प्रदान कर दी थी। विधान परिषद में 10 रिक्तियों के सापेक्ष राज्यपाल ने 7 नामों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है तथा  राजपाल कश्यप का नाम अभी विचाराधीन है। इस दृष्टि से विधान परिषद में अब 2 स्थान नाम निर्देशन हेतु रिक्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here