धर्मपाल सिंह यूपी के नए संगठन महामंत्री, सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव

0

नितिन श्रीवास्तव
लखनऊ। झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अब यूपी बीजेपी का संगठन महामंत्री बनाया गया है। धर्मपाल सिंह अब सुनील बंसल की जगह संभालेंगे। उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश को 8 साल बाद नया प्रदेश बीजेपी संगठन महामंत्री मिला है।


धर्मपाल बिजनौर जिले के नगीना तहसील के हुरनगला के मूल निवासी हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी को त्याग कर 1990 में एबीवीपी के पूर्णकालिक सदस्य बन गए। 27 सालों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। उन्हे इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेंदारी दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे शक्तिशाली पद माना जाता है। इससे पहले वह झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन थे। वहां से उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा गया है।
सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। यूपी में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) जिताकर इतिहास रच दिया था।
इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here