राष्ट्रपति चुनाव में मायावती ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

0

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। इस वजह से वह खबरों की चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।

मायावती ने आज उसका ऐलान किया। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी ऐसा एनडीए के समर्थन में नहीं बल्कि एक आदिवासी के समर्थन में कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति उनकी मूवमेंट का हिस्सा रही है। उसी के समर्थन में उन्होंने ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले को न तो एनडीए के समर्थन और यूपीए के विरोध के तौर पर देखा जाना चाहिए। टीवी चैनलों और पोर्टल्स ने इस खबर को महत्व दिया है। सब जगह ये खबर नजर आने लगी है। ट्विटर पर भी इस खबर की लोग चर्चा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here