Ram Asrey Kushwaha Samajwadi Party UP

0

HIT **** (News Rating Point) 03.09.2016
समाजवादी पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामआसरे कुशवाहा पार्टी में अपना कद बढ़ने की वजह से इस सप्ताह चर्चा में रहे. कुशवाहा को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव मनोनीत किया है. पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रामआसरे कुशवाहा को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव मनोनीत किया है. करीब तीन साल पहले उनके बयानों और विवादों के कारण सपा ने कुशवाहा को मंत्री पद और पार्टी महासचिव पद से बर्खास्त कर दिया था. उन्हे फिर से पार्टी का महासचिव मनोनीत कर दिया गया है.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here