Vijay Rupani BJP Gujarat

0

HIT ***** (News Rating Point) 13.08.2016
आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद गुजरात की कमान संभालने की वजह से विजय रूपाणी चर्चा में रहे. उन्होंने गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता के रूप शपथ ग्रहण किया. रूपाणी ने पूर्व मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल से ही विजय मुहूर्त यानी दोपहर 12 बज कर 39 मिनट पर मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, स्थानीय भाजपा सांसद और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई राजनेता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. आनंदीबेन पटेल ने गत तीन अगस्त को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पांच अगस्त को रूपाणी को विधायक दल का नया नेता चुना गया था. श्रीमती पटेल ने 75 साल की उम्र के बाद मंत्री पद छोड़ देने की भाजपा की परंपरा का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ा  था.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=4XjYHGO_VJ4″ width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=v4FdT9i3o3Q” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=v4FdT9i3o3Q” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here