VK Singh BJP

0

FLOP **** (News Rating Point) 20.08.2016
पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह इस सप्ताह अपने ऊपर लगे आरोपों की वज़ह से चर्चा में रहे. आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल  किया था. जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने अपने एफिडेविट में मोदी सरकार के मंत्री वीके सिंह पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया था. सुहाग ने कहा था कि  “आर्मी चीफ रहते हुए वीके सिंह ने गलत मंशा से उनका प्रमोशन रोकने की कोशिश की थी.” ये पहली बार है जब आर्मी चीफ ने एक पूर्व आर्मी चीफ और केंद्रीय मंत्री पर पब्लिकली ऐसे आरोप लगाए हैं. इस पर कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेश राज्य मंत्री के खिलाफ जांच का आदेश देना चाहिए और उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस्तीफे की मांग की है . वीके सिंह रिटायर होने के बाद गाजियाबाद से बीजेपी के सांसद बने और अब विदेश राज्य मंत्री हैं.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=TiyoEcUafGo” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=9tTz8Tuopbg” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=AV3kZbf1QaY” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here