एनआरपी डेस्क
लखनऊ। यूं तो बड़े नेताओं का जन्मदिन सोशल मीडिया पर आमतौर पर ट्रेंडिंग कर ही जाता है। लेकिन सोमवार को जिस तरह से योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन ट्रेंडिंग हुआ, ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है। स्थिति यह है कि जन्मदिन सोमवार को था लेकिन मंगलवार को भी योगी आदित्यनाथ ट्रेंड करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिड़ला से लेकर विपक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। कुछ शब्द जो ट्रेंड करते रहे, उनमें – श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, लोकप्रिय मुख्यमंत्री, हिन्दू हृदय सम्राट, #YogiAdityanath आदि शामिल हैं।
Birthday greetings to Uttar Pradesh's dynamic CM @myogiadityanath Ji. Over the last 6 years, he has provided great leadership to the state and ensured all-round progress. On key parameters, UP’s development has been remarkable. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2023
Wishing @myogiadityanath ji a very happy birthday.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे,यही कामना है।@myogiadityanath
— Om Birla (@ombirlakota) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 5, 2023
उत्तर प्रदेश को 'नए भारत' के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूँ।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 5, 2023