Rajkumar Saini BJP Haryana Kurukshetra

0

 

[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Raj_Kumar_Saini” target=”blank” background=”#0f9aee” color=”#000000″ size=”4″ center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]

 

FLOP * (News Rating Point) 27.02.2016
हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी सांसद राजकुमार सैनी जाट आरक्षण के बारे में विवादास्पद बयान और उस पर पार्टी की तरफ से नोटिस दिए जाने की खबरों की वजह से चर्चा में आये. अखबारों ने लिखा कि भाजपा की ओर से कहा गया कि श्री सैनी को जाट समुदाय के आरक्षण के लिए किए जा रहे आंदोलन के बारे में विवादास्पद बयान नहीं देने के लिये कहा गया था, लेकिन उन्होंने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ऐसा करना जारी रखा. उनके घर के हमले के बाद भाजपा में भी अपने सांसद के खिलाफ असंतोष फैलने की ख़बरें आयीं. कुरुक्षेत्र जिले में यह असंतोष सार्वजनिक हुआ. अख़बारों ने लिखा कि भाजपा की कुरुक्षेत्र इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने राज कुमार सैनी को भाजपा से निष्कासित करने की मांग कर डाली. धुमन ने बाकायदा प्रेस वार्ता करके अपनी पार्टी के सांसद के खिलाफ ही मोर्चा खोला. अमर उजाला ने लिखा कि भाजपा हाईकमान की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया. जाटों को पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण दिए जाने का पुरजोर विरोध करते रहे सैनी का साफ कहना है कि उनके लिए समुदाय सबसे पहले है, जबकि पार्टी बाद में. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=n3tcJy0x3Ic” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=8MrXCyFLVfk” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=58a-8iSlbDM” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here