यूपी में 11 आईएएस तबादले, विवादों में आए लखनऊ कमिश्नर हटाए गए

0

लखनऊ। एलडीए के चीफ इंजीनियर के तबादले को लेकर विवादों में आने के बाद शनिवार को जो आईएएस तबादलों की सूची जारी की गई, उसमें रंजन कुमार का नाम भी शामिल है।
लखनऊ के आयुक्त रंजन कुमार और एलडीए के वीसी अक्षय त्रिपाठी हटा दिए गए हैं। लखनऊ नगर निगम के आयुक्त अजय द्विवेदी बनाये गए आगरा विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष। जबकि इन्द्रजीत सिंह होंगे लखनऊ के नए नगर आयुक्त। इन्द्रमणि त्रिपाठी होंगे लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष।
कुल 11 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। अक्षय त्रिपाठी विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग, इंद्रमणि त्रिपाठी एलडीए वीसी बनाए गए। रौशन जैकब को लखनऊ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार। रंजन कुमार सचिव नगर विकास बनाए गए। गिरिजेश कुमार त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए।
कुलदीप मीणा सीडीओ बिजनौर बनाए गए। संजय कुमार मीणा सीडीओ गोरखपुर बनाए गए। वंदना त्रिपाठी विशेष कार्य अधिकारी नोएडा और राजेंद्र पेंसिया विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here