Nitish Kumar JDU

0

HIT ***** (News Rating Point) 21.11.2015
बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ वापस लौटे नीतीश ने इस शुक्रवार को बिहार के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह खुद पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने. जबकि लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री की कमान संभाली. समारोह में राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित आठ राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी शामिल थे. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस जुटान से दूर रहे. पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू के अलावा प्रदेश भाजपा के दो वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और नंद किशोर यादव शपथ समारोह में शामिल हुए. अधिकतम 36 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 29 मंत्री शामिल किए गए हैं. बिहार जीत के साथ मीडिया में नितीश की वाहवाही का सिलसिला जारी हैं लेकिन एक सवाल हर चैनल और अखबार में गूँज रहा है कि लालू के साथ नितीश की राह आगे कैसी रहेगी. लेकिन फिलहाल नितीश सुपर हिट हैं.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here