आलिया भट्ट प्रेगनेंट, इंस्टा में जानकारी दी

0

मुंबई। आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है।

 

इसके साथ लॉयन कपल और कब की तस्वीर भी है। उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। मीडिया में भी इस खबर की चर्चा है। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है। फिलहाल सच क्या है यह वक्त आने पर पता चलेगा लेकिन उनके फैन्स के बीच खुशी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here