Ashok Parnami BJP Rajasthan

0

 

[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Ashok_Parnami” target=”blank” background=”#0f9aee” color=”#000000″ size=”4″ center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]

FLOP *** (News Rating Point) 19.03.2016
राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी मीटिंग में लेट पहुँचने पर जुर्माना लगने की वजह से इस सप्ताह चर्चा में आये. यह खबर मीडिया में उनकी फजीहत की वजह बनी. समय की पाबंद और अनुशासन के लिए प्रदेश भाजपा में अपनी खास पहचान रखने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को लेटलतीफ विधायकों और मंत्रियों से खासी नाराज नजर आईं। राजे ने इसके चलते महज आधा मिनट(30 सैकंड) लेट पहुंचने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी पर पैनल्टी ठोक दी। दरअसल, विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक में कई मंत्री और विधायक समय पर नहीं पहुंचे थे। इससे नाराज राजे ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए परनामी पर एक हजार रूपए की पैनल्टी लगा दी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में विधायकों की बैठक बुलाई थी। इसमें कई मंत्री और विधायक देरी से पहुंचे थे। सीएम ने देरी से आने वालों से नाराजगी जताई और समय की पाबंदी की हिदायत भी दी। इस सब के बीच राजे की नाराजगी का खामियाजा परनामी को भुगतना पडा। इस बैठक में मंत्री नंदलाल मीणा और कृष्णेंद्र कौर दीपा भी देरी से पहुंचे थे।

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=641VzlcDVoY” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here