ब्रजेश पाठक का ग्राफ फिर चढ़ा, 50 की एक्सपायरी दवाएं लोहिया संस्थान में पकड़ी, मीडिया ने सराहा

0

नितिन श्रीवास्तव
लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की न्यूज़ रेटिंग में जबरदस्त उछाल आया है। पाठक गुरुवार को लोहिया अस्पताल पहुंचे। इस खबर को मीडिया ने पर्याप्त जगह दी। सोशल मीडिया पर भी डिप्टी सीएम के काम की सराहना हुई।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि 16 को 322 से गुणा करो, कितना होगा? 5152 दवाइयां हम वापस नहीं किये। डिप्टी सीएम ने डॉक्टर से पूछा- 5152 दवाइयां कितने मूल्य की होंगी। डॉक्टर ने बताया की ये दवाएं लगभग 50 लाख की होंगी। इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश ने कहा कि ये कोई जरूरी नहीं सभी दवाएं एक ही मूल्य की होंगी, बल्कि कई दवाएं बहुत महंगी होंगी, अगर इनका ऑडिट कराया जाएगा तो ये दवाएं करोड़ों रुपये की होंगी। इसका जिम्मेदार कौन है? ये आप लोग तय करो, ये खाामियां देख ब्रजेश पाठक ने मौजूद चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई।
मीडिया में ये खबर आते ही छा गई। रीजनल चैनलों ने खबर को ढंग से प्ले किया। लखनऊ के सभी अखबारों ने इस खबर को जगह दी। न्यूज़ पोर्टल्स पर भी खबर को लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here