देवरिया डीएम का जनता दर्शन बना अखबारों में चर्चा का विषय

0

एनआरपी डेस्क
लखनऊ। एक लंबे समय से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जनता दर्शन का कार्यक्रम करते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सांसद के रूप में और अब सीएम के रूप में जनता दर्शन का कार्यक्रम करते हैं। तकरीबन सभी मुख्यमंत्रियों का कहना रहा है कि अगर जिलास्तर पर समस्याएं सुन ली जाएं तो लोगों को मुख्यमंत्री के पास समस्याएं लेकर नही आना पड़ेगा। यूपी के कुछ जिलों के जिलाधिकारी जनता दर्शन के कार्यक्रम को गंभीरता से ले रहे हैं। देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनता दर्शन को इतना लोकप्रिय बना दिया कि वहां पहले की अपेक्षा ज्यादा लोग पहुंचने लगे हैं। कई प्रमुख अखबारों ने इस खबर को खासी तवज्जो दी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में जनता दर्शन का आयोजन होता है। मुख्यमंत्री का निर्देश है की प्रत्येक जिलाधिकारी 10 से 12 जनता से मिले और उनकी समस्याओं का समाधान करें। देवरिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम खासा लोकप्रिय होता दिख रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष तकरीबन ढाई से तीन गुना फरियादी जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिल चुके हैं।
दैनिक जागरण ने लिखा कि वर्ष 2021 में अप्रैल से नवंबर तक की अवधि में कुल 4,864 शिकायतें जनता दर्शन में प्राप्त हुई थी। वहीं 2022 में उक्त अवधि में 12.034 लोग जिलाधिकारी से मिल चुके हैं। इनमें से 7666 संदर्भ ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज हैं जबकि 4,368 संदर्भ ऑफलाइन हैं। 12,034 प्रकरण में से 11,595 प्रकरण का निस्तारण हो चुका है। शेष प्रकरण हाल ही में प्राप्त हुए हैं जिनके समाधान की प्रक्रिया चल रही है। जुलाई माह में सर्वाधिक 2,015 प्रकरण जनता दर्शन मे आये।
हिंदुस्तान ने लिखा कि जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत आने वाले आवेदनों में भूमि विवाद, भूमि पैमाइश, चकरोड, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय कार्ड, राशन कार्ड, पारिवारिक विवाद, आवास, चिकित्सकीय आर्थिक सहायता, विकास सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़े प्रकरणों को समाधान के लिए जिलाधिकारी के समक्ष रखे जाते हैं।
भास्कर ने लिखा कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं के ससमय निस्तारण का प्रयास किया जाता है।
अमर उजाला ने लिखा कि निराश होकर लौटने वाले फरियादियों के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का जनता दर्शन कार्यक्रम तारणहार बन गया है। रात में नौ बजे तक आफिस के पास कैंप कार्यालय में मौजूद होने के नाते फरियादी भी सीधे न्याय की आस में पहुंच जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here