दिल्ली। आज अखबारों में प्रकाशित तस्वीरों में मुलायम सिंह यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नजर आ रही है। दिल्ली और एनसीआर के अखबारों ने इस तस्वीर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पोर्टल्स में भी यह तस्वीर नजर आ रही है। लखनऊ में कल बकरीद की छुट्टी होने के चलते सोमवार को अखबार नही आए।
— News Rating Point (@newsratingpoint) July 11, 2022
मुलायम सिंह यादव के लिए ये दुःख की घड़ी थी। उनकी पत्नी साधना का शनिवार को निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले साधना का पार्थिव शरीर मुलायम सिंह के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इतना ही नहीं योगी इसके बाद मुलायम सिंह यादव के घर भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। दरअसल राजनीतिक मतभेद से अलग यह एक भावुक करने वाली तस्वीर थी। इसी वजह से अखबारों में इसे जगह मिली।