लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को देर रात करीब 12.30 बजे मानवीयता का परिचय देते हुए हैं एक घायल को अपने काफिले की गाड़ी से अस्पताल पहुंचवाया। वह रात को इस मार्ग से गुजर रहे थे।
शुक्रवार की रात 5 कालीदास यानी मुख्यमंत्री आवास से एक कार्यक्रम के बाद दयाशंकर सिंह देर रात लौट रहे थे। तभी यह एक घायल बाइक सवार दिखाई दिया। मंत्री ने अपना वाहन रुकवाया और तत्काल अपनी स्कॉर्ट के गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया।