MJ Akbar BJP

0

HIT ** (News Rating Point) 27.06.2015
यह सप्ताह भाजपा प्रवक्ता और पूर्व वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर के लिए अच्छा रहा. अरसे से अपनी सुध लिए जाने का इंतजार कर रहे एमजे अकबर की आखिरकार भाजपा नेतृत्व ने सुन ली है. पार्टी ने उन्हें झारखंड से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि अकबर महज दो साल तक ही उच्च सदन के सदस्य रह पाएंगे. अकबर ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था. इसके बाद से उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद नहीं दिया गया था. नवभारत टाइम्स ने लिखा कि राज्यसभा के लिए शाहनवाज हुसैन पर एमजे अकबर को तरजीह मिलने के खास मायने हैं. दरअसल ‘मोदी युग’ में बीजेपी में शुरू हुए बदलाव के दौर में अकबर को पार्टी के ‘मुस्लिम फेस’ के रूप में आगे करने की तैयारी है. भविष्य में केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here