मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन

0

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 4 दिन पहले गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शव चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया जा रहा है। पति मुलायम सिंह आज कुछ देर पहले उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद ही उनका निधन हुआ है। साधना गुप्ता को पोस्ट कोविड और फेफड़े का इन्फेक्शन भी था।
साधना पिछले 4 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। साधना क्रिटिकल ICU-5 में एडमिट थीं। पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। साधाना साल 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गई थीं।
साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। वह मुलायम से 20 साल छोटी थीं और उनकी दूसरी पत्नी थीं। साधना गुप्ता भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here