Sanjay Nirupam Congress

0

FLOP * (News Rating Point) 02.01.2016
कांग्रेस नेता संजय निरुपम इस सप्ताह मुंबई में कांग्रेस के स्थानीय मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में नेहरू, सोनिया के खिलाफ पर लेख छपने की वजह से चर्चा में आये. वह इस पत्रिका के सम्पादक हैं. उन्होंने इसके लिए माफी माँगी और लेख के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को मैगजीन से बाहर का रास्ता दिखा दिया. संजय निरुपम ने खुद को नाम मात्र का संपादक बताया. इस लेख में छपा है कि सोनिया 1997 में पार्टी अध्यक्ष बनीं और फिर सरकार बनाने की असफल कोशिश भी की थी. लेख में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाए गए हैं. इसमें लिखा गया है कि अगर नेहरू ने सरदार पटेल की बात मानी होती तो आज कश्मीर, तिब्बत, चीन और नेपाल की समस्या नहीं होती.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here