Shivraj Singh Chouhan BJP

0

FLOP *** (News Rating Point) 27.08.2016
मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस सप्ताह सोशल मिडिया पर सुर्खिया बटोर रहे है. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों की गोद में नजर आये तो दूसरी तस्वीर में उनके जूतों को भी सुरक्षाकर्मी ने उठा रखा है. खबरों के अनुसार पन्ना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण करने गए थे लेकिन पानी की धार के कारण उन्हें सुरक्षाबलों की गोद में बैठ कर जाना पड़ा. लोग उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और शिवराज सिंह का मजाक उड़ाने से भी नहीं चूक रहे हैं. गौरतलब है कि बाढ़ से मध्य प्रदेश का हाल बेहाल है. वही कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर निशाना साधा. जयवर्धन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को फिल्म के किरदार मोगैम्बो की संज्ञा दे डाली.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=omu55S3yh2k” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=WlsCzUUDvlk” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here