फिर अध्यक्ष बनने के साथ ही मीडिया और अखबारों में छाए अखिलेश यादव

0

एनआरपी डेस्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान राष्ट्रीय महासचिव ओर निर्वाचन अधिकारी राम गोपाल यादव ने किया। मीडिया और अखबारों की ये एक बड़ी खबर बनी, देश के तकरीबन सभी अखबारों ने इस खबर को तवज्जो दी। यूपी के ज्यादातर अखबारों ने इस खबर को फ्रंट पेज पर लिया। साथ ही इससे संबंधित खबरें अंदर के पृष्ठ पर लगाई। कुल मिलाकर अधिकतर जगह विस्तृत कवरेज दिखा।

गुरुवार को राम गोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश के नाम का प्रस्ताव माता प्रसाद पांडे, आलम बदी समेत 75 नेताओं ने किया। केवल एक ही नामांकन किया। इसलिए अखिलेश यादव अध्यक्ष चुन लिया गया। अखिलेश ने जया बच्चन के पैर छुए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस समय लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है। हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाए।

अखिलेश ने कहा कि हम और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम लोहियावादी व अंबेडकर वादियों को साथ लाकर आगे बढ़ेंगे। इतिहास के जानकार जानते हैं कि एक देश मे प्रोपेगैंडा मिनिस्टर होते थे। लेकिन यहां पूरी भाजपा प्रोपेगेंडा के सहारे चल रही है। अखिलेश ने एक फ़िल्म के सहारे भाजपा को झूठा बताया। कहा कि हम लोग नवरात्र में मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि भाजपा सच बोले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here