योगी के मरहम पर नमक छिड़क दिया डीएम सैमुअल पॉल एन ने

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का एक बड़ा इलाका बाढ़ से बेहाल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आपदा की समस्या को समझ रहे हैं। इसलिए वह खुद ही बाढ़ की समस्या पर नजर रख रहे हैं। साथ ही बाढ़पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा मदद के लिए रणनीति बना रहे हैं लेकिन कुछ अफसरों के तेवर समस्या का सबब बन रहे हैं। अंबेडकरनगर के डीएम सैमुअल पॉल एन ने बाढ़पीड़ितों को अपमानित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएम के इस असंवेदनशील व्यवहार की हर जगह आलोचना हो रही है।

देखें वीडियो :

 

वीडियो में डीएम बाढ़पीड़ितों कहते नज़र आ रहे हैं कि – “जोमैटो सर्विस थोड़ी चला रहे हम लोग, जोमैटो थोड़ी चला रही सरकार, जो आपके घर लेकर जाएंगे।” बात सही तरीके से भी कही जा सकती थी लेकिन डीएम का व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल है। काफी आलोचना हो रही है। मुख्यमंत्री को टैग कर लोग ट्वीट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जिनको डीएम जोमैटो सर्विस के बारे में बता रहे हैं, उन लोगों ने उनके जरिए खाना मंगाना तो दूर कभी नाम भी नही सुना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here