द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी के चलते फिल्मेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर

0

लखनऊ। फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। राम गोपाल वर्मा के ट्विटर हैंडल से 22 जून को 23:35 बजे राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था कि “अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव कौन हैं? इससे भी अधिक महत्वपूर्ण कौरव कौन हैं?”

 

हालांकि सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में एक अन्य ट्वीट किया।

 

इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोग राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एफआईआर कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here