सीताजी की अशोक वाटिका : सीता अम्मन मंदिर नुवारा एलिया श्रीलंका

0
17

क्या आपको पता है कि रावण ने जिस अशोक वाटिका में माँ सीता का अपहरण कर रखा था, वो कहाँ है…. अगर नहीं पता तो आइये आपको बताते हैं श्रीलंका के उस स्थान के बारे में. जिसे अशोक वाटिका कहा जाता था. यह स्थान है सीता एलिया. ये श्री लंका में स्थित वह स्थान है जहां रावण ने माता सीता को बंदी बना कर रखा था। माता सीता को सीता एलिया में एक वाटिका में रखा गया था, जिसे अशोक वाटिका कहते हैं। वेरांगटोक से सीता माता को जहां ले जाया गया था, उस स्थान का नाम गुरुलपोटा है, जिसे अब ‘सीतोकोटुवा’ नाम से जाना जाता है। यह स्थान भी महियांगना के पास है। जिस गुफा में सीता माता को रखा गया था, उसी को  ‘सीता एलिया’ नाम से जाना जाता है। यहां सीता माता के नाम पर एक मंदिर भी है। यह मंदिर सीता अम्मन कोविले नाम से प्रसिद्ध है। सीता अम्मन मंदिर हक्गाला बोटेनिकल गार्डेन से एक किलोमीटर दूर है और नुवारा एलिया से 5 किलोमीटर की दूरी पर है.
सीता एलिया में सीता जी रहती थीं और रावण की भतीजी त्रिजटा उनकी देखभाल करती थी। यह स्थान न्यूरा एलिया से उदा घाटी तक जाने वाली एक मुख्य सड़क पर 5 मील की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र में लाखों की तादाद में आज भी अशोक के ऊंचे-ऊंचे पेड़ हैं। अशोक के पेड़ों की अधिकता के चलते ही इस इलाके को अशोक वाटिका कहा जाता है। मंदिर के पास ही से ‘सीता’ नाम से एक नदी बहती है। इस नदी को बहुत पवित्र माना जाता है. नदी के दोनों तरफ की मिट्टी देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे. नदी के इस पार मिट्टी का रंग पीला है तो उस पार की मिट्टी का रंग काला है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है. इसका वैज्ञानिक कारण तो ज्ञात नहीं लेकिन ऐसी मान्यता है कि उस पार के क्षेत्र को हनुमानजी ने अपनी पूंछ से लगा दिया था, जिसकी वजह से मिट्टी काली पड़ गयी है। इस स्थान की शिलाओं पर आज भी हनुमानजी के पैरों के निशान देखे जा सकते हैं। कार्बन डेटिंग से इसकी उम्र लगभग 7 हजार वर्ष पूर्व की आंकी गई है। यहां सीता माता के मंदिर में राम, लक्ष्मण, हनुमान और सीताजी की जो मूर्तियां रखी हैं, उनकी कार्बन डेटिंग से पता चला कि वह भी 5,000 वर्ष पुरानी है। आज जिस स्थान पर मंदिर है, वहां कभी विशालकाय वृक्ष हुआ करता था, जिसके नीचे माता सीता बैठी रहती थीं।

Timings:
(Monday to Sunday)
8 AM to 1 PM
2 PM to 6:30 PM

Address:
Seetha Eliya,
District Nuwara Eliya,
Central Province, Sri Lanka
Phone: +94 522 222 038

नक्शे और मार्ग के लिए क्लिक करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here