विक्टर्स वे मेडिटेशन पार्क आयरलैंड | VICTOR’S WAY Meditation Park Ireland

0
9

वो शायद हिंदुत्व जानते भी नही होंगे। उन्हें जीवन में शांति चाहिए, इसलिए मेडिटेशन करना चाहते हैं। आयरलैंड के विक्टर्स वे मेडिटेशन पार्क में गणेशजी, शिवजी की मूर्तियां हैं, जो लोगों को शांति देती हैं, तनाव से मुक्ति देती हैं। इसे बनाने वाले दुनिया के कई देशों में जाकर ध्यान को समझा, फिर ये पार्क बनाया। विक्टर्स वे मेडिटेशन पार्क राउंडवुड काउंटी विक्लॉ आयरलैंड में है।

यह पार्क 9 हेक्टेयर में बना हुआ है। इसका ज़्यादातर इलाका हरियाली वाला है और यहाँ कई झील भी हैं। पार्क गर्मियों के दिनों में खुलता है। पार्क में लगी ज़्यादातर मूर्तिया काले ग्रेनाइड की हैं, जिनकी ऊंचाई 1.5 मीटर से 4.9 मीटर तक है। कुछ मूर्तियाँ कांसे की भी हैं। पार्क की पहली मूर्ति भगवान् बुद्ध की गहन तपस्या की है। यहाँ सबसे ज़्यादा मूर्तियाँ भगवान् गणेश की हैं। इनकी संख्या 8 है। ये मूर्तियाँ पढ़ने, खेलने और संगीत वादन की मुद्रा की हैं। गणेश की मूर्तियाँ भारत के तमिलनाडु राज्य में तैयार की गयी हैं। बताया जाता है कि एक-एक मूर्ति को बनाने में 5 कारीगर लगे थे और फिर ये एक साल में तैयार हुईं। इस पार्क को विक्टर लैंगहेल्ड ने बनवाया। उन्होंने अपनी पूरी जवानी आध्यात्मिक टूर में गुजारी। इन दौरों में उनका ज़्यादा समय एशिया के देशों खासतौर पर जापान, थाईलैंड, श्रीलंका देशों में गुजारा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here